खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी रायपुर दक्षिण के विधायक बन गए है। उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली है। सुनील सोनी एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ढोल बजाते नजर आए और सभी भाजपा नेता-कार्यकर्ता जीत की खुशी में नाचते-झूमते नजर आ रहे हैं।
दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में जो बड़ी बात आई कि जिन स्थानों पर कांग्रेस को बढ़ की उम्मीद थी, वहां भी कांग्रेस भाजपा से पिछड़ गई है। महापौर एजाज ढेबर के अलावा नगर सभापति प्रमोद दुबे के वार्ड में भी बीजेपी आगे रही।
खास बात यह है कि उन्हें मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र से काफी बढ़त मिली है। भाजपा में इसे लेकर काफी उत्साह है।. वहीं जीत के बाद भाजपा ने एक बार फिर अपने प्रत्याशी सुनील सोनी के चुम्मे वाले वीडियो की बात छेड़ दी है।
भाजपाई नेताओं ने कहा कि एक चुम्मे ने वो कमाल कर दिया, जो कभी नहीं हुआ था। एक चुम्मे ने पूरे मुस्लिम वोटर खींच लिए हैं। जहां कांग्रेस को वोट पाने की उम्मीद थी, वहां उनको नहीं मिली। महापौर एजाज ढेबर और अन्य पार्षदों के वार्ड से BJP को लीड मिली है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी

