नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। वह हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। इसके अलावा शुभमन गिल का भी पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल है। गिल प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। ऐसे में यहां जानें पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
ऑस्ट्रेलिया गए भारतीय खेल पत्रकारों की मानें तो रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल भी पर्थ टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन में से किसी एक को ही अंतिम ग्यारह में जगह मिलने की उम्मीद है। पर्थ की पिच को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी का डेब्यू
देवदत्त पडिक्कल लेंगे शुभमन गिल की जगह?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुभमन गिल की जगह तीन नंबर पर लेफ्ट हैंड बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल खेलते दिखाई देंगे। पडिक्कल ऑस्ट्रेलिया-ए खिलाफ इंडिया-ए की टीम के लिए खेले थे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी भी की थी। इसी वजह से उन्हें अंतिम ग्यारह में मौका मिलने की संभावना है।
केएल राहुल करेंगे पारी की शुरुआत?
पर्थ स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। यह लगभग भारत के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने से पहले ही कंफर्म हो गया था। वहीं रोहित की जगह स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम को लीड करेंगे। वह इससे पहले भी टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटीकपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/आकाशदीप।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी

