खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जनजातीय गौरव दिवस 2024 का आयोजन 15 नवम्बर काे पूरे प्रदेश भर में वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इसे लेकर जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तर पर होने वाले आयोजनों में राज्य सरकार के मंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, सांसद और वरिष्ठ विधायकों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है।
इस सूची में बस्तर संभाग मुख्यालय के मुख्य आयाेजन के लिए मंत्री केदार कश्यप को मुख्य अतिथि बनाया गया। वहीं बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, चित्रकूट विधायक विनायक गोयल, बस्तर के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर साफिरा साहू को विशिष्ट अतिथि हाेंगे। इसके साथ ही समस्त जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य सरपंच, पंच, नगर पालिका, नगर पंचायत के सदस्य सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।
जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित जनजाति गौरव दिवस 2024 के तय कार्यक्रम के अनुसार श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल जगदलपुर में प्रातः 10:30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी

