नई दिल्ली। तिलक वर्मा (नाबाद 107) के पहले इंटरनेशनल शतक की वजह से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 क्रिकेट मैच में 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर छह विकेट पर 219 रन बनाये। जवाब में हेनरिच क्लासेन (41) के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें लगभग खत्म होती दिखी। जब उसे 14 गेंद में 53 रन बनाने थे।
मार्को जानसेन हालांकि आक्रामक इरादों से ही आये थे और 17 गेंद में पांच छक्कों और चार चौकों की मदद से उन्होंने मेजबान टीम को मैच में लौटाने की पूरी कोशिश की थी। अर्शदीप सिंह ने जानसेन को तीन गेंद बाकी रहते पगबाधा आउट करके भारत को चार मैचों की सीरीज में 2 – 1 की बढत दिला दी।
दक्षिण अफ्रीका के लिये क्लासेन ने 22 गेंद में 41 रन बनाये और जानसेन ने आक्रामक अर्धशतक जड़ा। दक्षिण अफ्रीका की टीम सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी। रिकी रिकेलटन (20) एक बार फिर नाकाम रहे। रीजा हेंडरिक्स (21) को भी वरूण चक्रवर्ती ने पगबाधा आउट किया।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम (29) आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स को अक्षर पटेल ने आउट किया। क्लासेन ने चक्रवर्ती को तीन छक्के जड़े। उधर हार्दिक पंड्या ने डेविड मिलर (18) को अक्षर के हाथों लपकवाया।
तिलक वर्मा (नाबाद 107) के पहले इंटरनेशनल शतक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में बुधवार को यहां छह विकेट पर 219 रन बनाये। तिलक को अभिषेक वर्मा का बखूबी साथ मिला। जिन्होंने 50 रन की आक्रामक पारी खेली। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।
तिलक ने अपनी 107 रन की पारी में सात छक्के और आठ चौके लगाये। उनकी पारी की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 प्रारूप में दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। वही अभिषेक ने खराब फॉर्म से उबरते हुए 25 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाये।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी

