नई दिल्ली। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इस दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। हालांकि बंपर ओपनिंग के बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट भी आई और ये सिंगल डिजिट में भी सिमट गई थी लेकिन दूसरे वीकेंड पर ‘सिंघम अगेन’ ने फिर से रफ्तार पकड़ ली और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। चलिए यहां जानते हैं ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को कितना कलेक्शन किय़ा है?
‘सिंघम अगेन’ ने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘सिंघम अगेन’ रिलीज से पहले ही काफी हाईप क्रिएट किए हुए थी। दरअसल फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर जैसे दिग्गज सितारों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे और फिल्म में सलमान खान के कैमियों को लेकर भी काफी चर्चा थी। इस बज के चलते ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के पहले दिन बंपर कमाई की थी। वहीं ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म 100 करोड़ के पार हो गई थी लेकिन वीकडेज में फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ काफी नीचे भी आ गया था। हालांकि दूसरे वीकेंड पर ‘सिंघम अगेन’ ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है।
फिल्म की अब तक की कमाई की बात करे तो 43.5 करोड़ से खाता खोलने वाली ‘सिंघम अगेन’ ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं दूसरे फ्राइडे फिल्म ने 8 करोड़ और दूसरे शनिवार 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी 13वें दिन 13.25 करोड़ का कारोबार किया है।
इसी के साथ ‘सिंघम अगेन’ की 10 दिनों की कुल कमाई अब 206 करोड़ रुपये हो गई है।
‘सिंघम अगेन’ बजट वसूलने से कितनी दूर?
‘सिंघम अगेन’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों में 206 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 295 करोड़ के करीब हो गया है। गौरतलब है कि बंपर कमाई करने के बाद भी 350 करोड़ के मोटे बजट में बनी ये फिल्म अपनी लागत वसूलने से अभी काफी दूर है। अब देखने वाली बात होगी कि य़े फिल्म दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है। अगर फिल्म ने दूसरे हफ्ते में अच्छी कमाई नहीं की तो ये मेकर्स के लिए घाटे का सौदा भी साबित हो सकती है।
Trending
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला

