नई दिल्ली। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर दिल्ली गणेश का निधन हो गया है। एक्टर काफी समय से बीमार थे जिसके बाद 9 नवंबर, 2024 (शनिवार) को 80 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया का अलविदा कह दिया। उनके बेटे महादेवन ने उनके निधन की पुष्टि की है। बता दें कि दिल्ली गणेश ने अपने फिल्मी करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
दिल्ली गणेश के बेटे महादेवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमारे पिता जी दिल्ली गणेश का 9 नवंबर को रात करीब 11 बजे निधन हो गया है।’
दिवंगत एक्टर दिल्ली गणेश ने साल 1976 में आई बालाचंदर की फिल्म ‘पट्टिना प्रवेशम’ से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम की 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। नायकन, माइकल मधाना काम राजन, सिंधु भैरवी, इरुवर जैसी कई फिल्मों में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। वे आखिरी बार कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ में नजर आए थे।
दिल्ली गणेश दिल्ली के रहने वाले थे और उनका ये नाम डायरेक्टर बालाचंदर ने रखा था। एक्टर दिल्ली की एक थिएटर मंडली, दक्षिण भारत नाटक सभा के मेंबर थे। उन्होंने एक दशक तक भारतीय वायु सेना में सेवा की।
Trending
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला

