नई दिल्ली। Pushpa 2 को लेकर साल भर पहले से जो माहौल सेट हुआ है, उसके आगे भौकाल शब्द भी छोटा लग रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही 1000 करोड़ से ज्यादा ही कमाई कर चुकी है। ‘पुष्पा 2’ को लेकर दूसरी फिल्मों के मेकर्स के जहन में ऐसा डर पैदा हुआ है कि आसपास भी फिल्म रिलीज करने का सोच नहीं रहे। 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने कितनी फीस ली है? यह सवाल हर किसी के मन में है, जिसका जवाब मिल गया है। सुनने के बाद आपको भी जोर का झटका लगेगा।
फीस लेने के मामले में इस वक्त कोई भी साउथ सुपरस्टार्स की टक्कर में नहीं है। बीते दिनों पता लगा था कि थलपति विजय को अपने करियर की आखिरी फिल्म ‘थलपति 69’ के लिए 275 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसी के साथ ही वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाले पहले इंडियन एक्टर बन गए थे, जिन्होंने शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया था, जो अपनी एक फिल्म के लिए 250 करोड़ रुपये वसूलते हैं। लेकिन अब थलपति विजय को अल्लू अर्जुन ने पछाड़ दिया है और लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं।
‘पुष्पा 2’ के लिए अल्लू ने कितनी फीस ली?
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट से पता लगा कि थलपति विजय की गद्दी अब अल्लू अर्जुन ने छीन ली है। अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2’ के लिए 300 करोड़ रुपये फीस मिल रही है, जो थलपति विजय से काफी ज्यादा है। यानी उन्होंने 275 करोड़ रुपये फीस लेने वाले थलपति विजय को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही बन गए हैं इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर। हालांकि, मेकर्स की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है। इंतजार है कि वो भी इस पर जल्द मुहर लगा दें।
दरअसल अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को लेकर जो बज बना है, वो ही इसकी असली वेल्यू तय कर रहा है। मार्केट में यह फिल्म कितनी कमाई कर सकती है, इसका अंदाजा अभी से लगाया जा रहा है क्योंकि डिस्ट्रीब्यूटर्स से लेकर एक्जीबिटर्स और मार्केट बिजनेस वाले लोग भी जानते हैं कि यह फिल्म पुराने और इस साल के सारे रिकॉर्ड्स पलटने का दम रखती है। अल्लू अर्जुन की फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल के अलावा कई स्टार्स नजर आएंगे। वहीं सुकुमार फिल्म के डायरेक्टर हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें

