खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी आज यानि शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। इसमें सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। इससे पहले गुरुवार को सुनील सोनी ने सीएम साय से मुलाकात की।
विष्णु देव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों को जो गारंटी दी गई है, उसमें के सभी वादों को हमारी सरकार द्वारा वचनबद्ध होकर पूर्ण किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को लेकर हमारे कार्यकर्ता रायपुर दक्षिण की जनता के बीच जाएंगे और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा को जिताने का आग्रह करेंगे। हमारी सरकार प्रदेश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है, जो सबके हित के लिए निरंतर कार्य करती है। हमारा लक्ष्य रायपुर दक्षिण के रण को प्रचंड मतों से जीतना है और हर बार की तरह यहाँ की जनता अपना आशीर्वाद पुनः भाजपा को ही देगी।
उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा तैंतीस वर्षों से भाजपा का अभेद्य गढ़ इसलिए है क्योंकि यहाँ की जनता का भाजपा से पारिवारिक नाता है। यह नाता ही इस चुनाव में सारे रिकॉर्ड तोड़ कर एक बार फिर कमल का परचम लहराएगा।
Trending
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

