खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। प्रदेश में ठगी का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन ठग लोगों को शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर से सामने आया है। जहां बैंक मैनेजर ने किसान क्रैडिड कार्ड से फर्जी तरीके से लोन निकाला है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी बैंक मैनेजर ने मृत व्यक्ति के नाम पर ये लोन निकाला है। अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है।
जानकारी के अनुसार, घटना लखनपुर का है। जहां SBI लखनपुर के बैंक मैनेजर कुमार देवेन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 2008 में मृत व्यक्ति के नाम पर 2014 में लोन निकाला था। जिसमें सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए।
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अब आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार रामअवतार निवासी खुटिया थाना उदयपुर ने आठ जुलाई को लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जमीन संबंधी दस्तावेज बी-वन निकालने के दौरान अपने पैतृक जमीन में पिता रामचरण के नाम से दो लाख 18 हजार रुपये का केसीसी लोन स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा लखनपुर से होना एवं उक्त जमीन बैंक में बंधक होने की जानकारी प्राप्त हुई। प्रार्थी के पिता की वर्ष 2008 में ही मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर बलराम बसोर, दरोगा दास, सीताराम कंवर, नन्दलाल राजवाड़े, विजय सिंह, बृजलाल यादव को पूर्व गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था।
Trending
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

