नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटिड है। जो 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर हर दिन कई तरह की खबरें सामने आती हैं। वहीं अब कहा जा रहा है कि इसमें बॉलीवुड की एक हसीना भी अपने डांस मूव्स से आग लगाने वाली हैं।
दरअसल ‘पुष्पा 2’ को लेकर ये खबर सामने आई है कि इसमें बॉलीवुड की ‘स्त्री’ यानि श्रद्धा कपूर की भी एंट्री होने जा रही है।
जानकारी के अनुसार श्रद्धा कपूर ‘स्त्री 2’ में धमाल मचाने के बाद अब ‘पुष्पा 2’ में अपना सिजलिंग अवतार दिखाने वाली हैं।
साल 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा 1’ में साउथ हसीना सामंथा रुथ प्रभु का आटइम नंबर था। अब कहा जा रहा है कि श्रद्धा ने अपनी चार्मिंग लुक और पॉपुलैरिटी से सामंथा को रिप्लेस कर दिया है।
फिल्म के पार्ट 2 में अल्लू अर्जुन के साथ श्रद्धा कपूर का एक सिजलिंग आइटम सॉन्ग होने वाला है। हालांकि अभी तक इसपर मेकर्स और एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु को Oo Antava Mawa के लिए 5 करोड़ रुपए की भारी भरकम फीस दी गई। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि श्रद्धा को इस डांस नंबर के लिए कितने करोड़ मिलते हैं।
अल्लू अर्जुनु और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी। जिसमें इस बार अल्लू का और भी ज्यादा खूंखार अवतार देखने को मिलेगा।
वहीं बात करें श्रद्धा कपूर की तो एक्ट्रेस हाल ही में ‘स्त्री 2’ में नजर आई थी। जिसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया था।
Trending
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

