नई दिल्ली। देशभर में आज करवा चौथ को लेकर एक्साइटमेंट हैं। आज सुहागन महिलाओं ने अपने-अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है और हाथों में पिया के नाम की मेहंदी भी रचाई है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी किसी से पीछे नहीं हैं। कई एक्ट्रेसेस शादी के बाद इस बार अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। इनमें एक नाम सोनाक्षी सिन्हा का भी है।
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून, 2024 को अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर जहीर इकबाल के साथ शादी रजिस्टर की थी। ऐसे में एक्ट्रेस पहली बार करवा चौथ मना रही हैं। सोनाक्षी ने अपने पति जहीर के लिए व्रत रखा है और उनके लिए सोलह श्रृंगार करके तैयार हो गई हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपना करवा चौथ लुक रिवील कर दिया है जिसमें वे बला की खूबसूरत दिख रही हैं।
करवा चौथ के लिए सोनाक्षी सिन्हा का सोलह श्रृंगार
सोनाक्षी सिन्हा ने करवा चौथ पर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस लाल सीक्वेंस साड़ी पहने दिख रही हैं जिसे उन्होंने मैचिंग फिल स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर किया है। मांग में सिंदूर, माथे पर लाल बिंदी और गले में मंगलसूत्र पहने वे बिल्कुल किसी नई नवेली दुल्हन की तरह दिख रही हैं। अपने लुक को एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ पूरा किया है।
पति को दी करवा चौथ की बधाई
करवा चौथ पर शेयर की गई इन तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने अपने पति जहीर इकबाल को त्योहार की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में अपने मंगलसूत्र की खासियत भी बताई है। एक्ट्रेस ने लिखा है- आपकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना, आज और हर रोज, हैप्पी करवाचौथ मिस्टर हसबैंड जहीर इकबाल। प्यार की ये निशानी, मेरा बीवी एलगारी मंगलसूत्र सौतोइर नेकलेस हमारी कमिटमेंट की याद दिलाता है।
Trending
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

