नई दिल्ली। फिल्म वेट्टैयन की रिलीज को आज एक सप्ताह पूरा हो गया है। कमाई के मामले में इस मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा रखा है। धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए रजनीकांत की वेट्टैयन सफलता की डगर चल पड़ी है। इसके साथ ही रिलीज के 7वें दिन वेट्टैयन का कलेक्शन का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है।
रिलीज के 7वें दिन एक बार फिर से वेट्टैयन ने अपनी कमाई से सबको चौंका दिया है। जिसका अंदाजा आप लेटेस्ट कलेक्शन रिपोर्ट के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए एक नजर वेट्टैयन कारोबार के ताजा आंकड़ों पर डालते हैं।
सातवें दिन वेट्टैयन का कमाल
दशहरा के फेस्टिव सीजन को मद्देनजर रखते हुए रजनीकांत की वेट्टैयन को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। तब से लेकर अब तक ये मूवी बड़े पर्दे पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और भारी तादाद में हर रोज वेट्टैयन को देखने के लिए थिएटर्स में पहुंच रहे हैं, जो इसकी कमाई के बढ़ने का जरिया बना हुआ है। इस बीच सैकनिल्क की तरफ से वेट्टैयन की रिलीज के 7वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पेश की गई है।
जिसके आधार पर बुधवार को इस मूवी ने सभी भाषाओं में 4 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आज के दिन के कलेक्शन का फाइनल स्टेटस थोड़ी देर बाद अपडेट कर दिया जाएगा। अगर तुलना की जाए मंगलवार के कारोबार के आधार पर तो बुधवार की कमाई में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिल रहा है।
इस तरह से बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल रजनीकांत की वेट्टैयन अपना कब्जा कायम किए हुए है। बता दें कि वेट्टैयन की ये कमाई हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित सभी भाषाओं को मिलाकर है। गौर करें सिर्फ हिंदी कलेक्शन की तरफ तो वो 7वें दिन करीब 30 लाख रहा है।
वेट्टैयन की टोटल कमाई कितनी
पहले सप्ताह में वेट्टैयन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से दर्शकों की उम्मीदों पर एक दम खरी उतरी है। इस बात का अनुमान आप फिल्म के फर्स्ट वीक के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
अब तक रजनीकांत ये फिल्म टोटल 119 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड में ये मूवी 150 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी, जो अपने आप में बड़ी बात होगी।
Trending
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

