Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

    November 20, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

    November 20, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
    • सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
    • गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
    • रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
    • सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पुरानी यादें फिर होगी ताजा ! फिल्म निर्माता संदीप सिंह नए अवतार में लाए, शाहरुख खान का जाना-माना धारावाहिक फौजी 2
    एंटरटेनमेंट

    पुरानी यादें फिर होगी ताजा ! फिल्म निर्माता संदीप सिंह नए अवतार में लाए, शाहरुख खान का जाना-माना धारावाहिक फौजी 2

    adminBy adminOctober 14, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई। यह निश्चित रूप से एक सुखद अनुभव है! 1989 का आइकोनिक सीरियल फौजी, जिसने भारत को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान से मिलवाया, एक नए संस्करण के साथ लौट रहा है। फिल्म निर्माता संदीप सिंह, भारत के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन के सहयोग से, फौजी 2 को एक अपडेटेड और आधुनिक रूप में दर्शकों के लिए प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

    संदीप सिंह ने कहा, “हम एक बेहतरीन शो को नए और रोमांचक रूप में वापस ला रहे हैं। 1989 में आने वाले फौजी ने हमें शाहरुख़ ख़ान के रूप में एक ऐसा अभिनेता दिया, जिन्होंने अपने शानदार लुक के साथ-साथ अपनी अद्भुत ऊर्जा और टैलेंट से पूरे देश को मंत्रमुग्ध किया। इस धारावाहिक से सबकी नजर में आए शाहरुख़ ख़ान बॉलीवुड के बादशाह बन गए। फौजी 2 के साथ, मैं फिर से इतिहास रचने की आशा करता हूँ और मुझे उम्मीद है कि इस धारावाहिक के साथ हर भारतीय, खासकर युवा जुड़ सकेंगे।

    फौजी 2 में, संदीप सिंह विक्की जैन को मेनस्ट्रीम टेलीविजन से परिचित कराएंगे। विक्की जैन, जो पहले रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं, कर्नल संजय सिंह का किरदार निभाएंगे, जबकि गौहर ख़ान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर का रोल निभाएंगी, जो हथियारों में विशेषज्ञता रखने वाली एक कैडेट ट्रेनर होंगी।

    लीजेंड स्टूडियोज और संदीप सिंह इस आइकोनिक अडॉप्टेशन को 12 नए कलाकारों के साथ फिर से पेश करने के लिए तैयार हैं। देशभर से इन कलाकारों का चयन उनके टैलेंट के आधार पर किया गया है। यह सीरियल सेना के जवानों की कठिनाइयों, संघर्षों और भाईचारे पर केंद्रित है और नए कलाकारों को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में पेश करता है। यहाँ कलाकारों, उनके किरदारों और वे जिस क्षेत्र से आते हैं उसका विवरण दिया गया है: 

    आशीष भारद्वाज के रूप में दक्ष देसाई, सूरत से, उत्कर्ष कोहली के रूप में रंगरेज फोगाट, चरखी दादरी, हरियाणा से, रुद्र सोनी के रूप में हारुन मलिक, श्रीनगर से, अयान मांचंदा के रूप में आकाश छेत्री, दार्जिलिंग से, नील सटपुड़ा के रूप में विजय सचान, कानपूर से, सुवांश धर के रूप में अभिमन्यु राय, देवाला, महाराष्ट्र से, प्रियांशु राजगुरु के रूप में सब्बू बालकृष्णन, चेन्नई से, अमन सिंह दीप के रूप में विक्रम सिंह बागा, चंडीगढ से, उदित कपूर के रूप में अर्जुन नेगी, नई दिल्ली से, मानसी के रूप में काव्या राजाध्यक्षा, देवाला, महाराष्ट्र से, सुष्मिता भंडारी के रूप में किंजल जोशी, सूरत से।फिल्म निर्माता संदीप सिंह कहते हैं, हमने पूरे भारत से सही प्रतिभाओं को चुनने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

    संदीप सिंह ने आगे बताया, “हमने एक कहानी बनाने के लिए छह महीने तक विचार-मंथन किया, जो दर्शकों में उत्सुकता बनाए रखेगी। फौजी 2 का नरेशन आम टेलीविजन की कहानियों से अलग होगा, जो इसे खास बनाएगा। यह शो भावनाओं से भरा होगा और सेना के जवानों के जीवन, सांस्कृतिक और धार्मिक मतभेदों के बावजूद उनके संबंधों, और देश की रक्षा के प्रति उनकी समर्पण को करीब से दर्शाएगा। फौजी 2 साहस और प्रेरणा की कहानी है।

    दूरदर्शन के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल ने कहा, “‘फौजी’ हमारे सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है, जो आज भी दिलों पर राज करता है। इसे आज के दर्शकों के लिए वापस लाना जरूरी था। हम ‘फौजी 2’ के प्रसारण लिए उत्साहित हैं और अपने दर्शकों को फिर से हमारे सेना के अधिकारियों की वीरता का अनुभव कराने का इंतजार कर रहे हैं।

    दूरदर्शन के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा, “फौजी अपने समय के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले और सफल धारावाहिकों में से एक था। जब हमें फौजी 2 का कॉन्सेप्ट मिला, तो हमें इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने में समय नहीं लगा। यह शो जल्द ही ऑन-एयर होगा और हम ‘फौजी’ का जादू एक बार फिर भारतीय दर्शकों के लिए लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

    आकर्षण को बढ़ाते हुए, पद्म श्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक सोनू निगम ने फौजी 2 के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज दी है। इस शो में 11 गाने होंगे, जिनका संगीत फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता संगीतकार श्रेयस पुराणिक ने तैयार किया है। संगीत निर्देशक शशि सुमन और जाज़िम शर्मा ने भी योगदान दिया है, जबकि बोल प्रशांत इंगोले, महिमा भारद्वाज, और अभेंद्र कुमार उपाध्याय ने लिखे हैं।

    संदीप सिंह द्वारा निर्मित और विक्की जैन और जफर मेहदी द्वारा सह-निर्मित, फौजी 2 की कहानी अमरनाथ झा, विशाल चतुर्वेदी, अनिल चौधरी, और चैतन्य तुल्स्यान ने लिखी है जबकि इसके क्रिएटिव हेड समीर हलीम हैं। यह सीरीज फिल्म निर्देशक अभिनव पारिक की पहली पेशकश है, जिन्होंने पहले सब मोह माया है और ए वेडिंग स्टोरी का निर्देशन किया था। फौजी 2 में निश्चल चंद्रशेखर भी निर्देशक के रूप में शामिल हैं।

    यह शो वर्तमान में पुणे में फिल्माया जा रहा है और इसे दूरदर्शन पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी, और बंगाली में प्रसारित किया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार

    November 20, 2026

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: दूसरे बुधवार भी जारी रहा ‘रामायण’ का दबदबा, ‘सीन’ और ‘मूकुथी अम्मन 2’ की कमाई में गिरावट दर्ज

    November 19, 2026

    1100 करोड़ के पार पहुंची नितेश तिवारी की ‘रामायण’: बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, शाहरुख खान की ‘जवान’ पर मंडराया खतरा

    November 14, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    दुर्ग

    पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

    By Khabar WorldNovember 20, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पूल क्लब की आड़ में चल रहे…

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

    November 20, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

    November 20, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

    November 20, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

    November 20, 2026

    रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    November 20, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    November 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.