नई दिल्ली। टीजे ग्रानवेल के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वेट्टैयन’ की कहानी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। कम से कम कलेक्शन से तो यही अंदाजा लग रहा है। अमिताभ बच्चन और रजनीकांत स्टारर इस फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
‘वेट्टैयन’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘गोट’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ इसने कमल हासन की ‘इंडियन 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब एक रफ्तार से आगे बढ़ते हुए यह फिल्म एक और आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई है। फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने ‘वेट्टैयन’ के वर्ल्डवाइड आंकड़े शेयर किए हैं।
दुनियाभर में कर डाली इतनी कमाई
वेट्टैयन फिल्म ने पहले दिन 77.90 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन से इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने सेकंड डे 45.26 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, तीसरे दिन 47.87 करोड़ का कलेक्शन किया और अब चौथे दिन फिल्म ने 41.32 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 212.35 करोड़ रुपये हो गया है।
क्या है ‘वेट्टैयन’ की कहानी?
इस फिल्म में रजनीकांत, अथियान नाम के पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। महिलाओं की हत्या के बाद लोग सड़कों विरोध-प्रदर्शन शुरू कर देते हैं और सरकार से आरोपियों को पकड़ने की मांग करते हैं। पुलिस भी उस अपराधि की तलाश में है, जो महिलाओं को अपना निशाना बनाता है। इसके लिए वह एनकाउंटर करने का प्लान भी कर रही है।
फिल्म में अमिताभ बच्चन, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, न्यायमूर्ति डॉ. सत्यदेव ब्रह्मदत्त पांडे के किरदार में हैं। वहीं, बिग बी के अलावा फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, किशोर, रितिका सिंह और दुशारा विजयन का भी अहम किरदार है।
Trending
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

