नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज हीरो जूनियर एनटीआर (Junior NTR) 6 साल बाद अपनी सोलो फिल्म देवरा पार्ट 1 लेकर सिनेमाघरों में दहाड़ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा ने किया है। जूनियर एनटीआर की इस एक्शन थ्रिलर का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। मगर 8वें दिन मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है।
जूनियर एनटीआर को आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में देखा गया था। पिछले कुछ समय से वह अपनी लेटेस्ट फिल्म देवरा के लिए चर्चा में थे। इस फिल्म से जाह्नवी कपूर ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है। वहीं, सैफ अली खान विलेन की भूमिका में दिख रहे हैं।
देवरा को लेकर रिलीज से पहले ही खूब बज था। एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ सारी टिकट्स बुक हो गई थीं। ऐसे में पहले दिन 80 करोड़ के पार देवरा का ओपनिंग होना, कोई शॉकिंग बात नहीं थी। मगर उसके बाद जो हुआ, वो थोड़ा परेशान करने वाला था। शानदार ओपनिंग के बाद देवरा का बिजनेस सिर्फ घटा है।
फर्स्ट वीकेंड में अच्छी कमाई करने के बाद देवरा की उल्टी गिनती पहले सोमवार को ही शुरू हो गई थी। कमाई में सीधे 64 प्रतिशत गिरावट आई थी। बुधवार को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन गुरुवार को बड़ा झटका लगा था। अब आठवें दिन का कारोबार जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट 1 ने आठवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.59 करोड़ (खबर लिखे जाने तक) कारोबार किया है। यह अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। देखते हैं वीकेंड पर फिल्म के कारोबार में कितनी बढ़ोतरी होती है। अगर रफ्तार बढ़ती है तो शनिवार और रविवार को मिलाकर कारोबार शायद ढाई सौ करोड़ के पार हो सकती है।
Trending
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में सजेगी ‘लोकतंत्र की चौपाल’, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

