नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुधवार 2 अक्टूबर को रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़कर दुनिया नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए। बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज में अपने उम्दा प्रदर्शन से रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए है। वह पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने, जिन्होंने टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया।
जसप्रीत बुमराह नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बनने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह से पहले कपिल देव टेस्ट गेंदबाजों की तालिका में सर्वोच्च स्थान पर रहने वाले भारतीय तेज गेंदबाज थे। पूर्व भारतीय कप्तान दिसंबर 1979 से फरवरी 1980 के बीच आईसीसी टेस्ट रैंकिंग दूसरे स्थान पर थे।
आर अश्विन ने भी किया है उम्दा प्रदर्शन
बांग्लादेश के खिलाफ आर अश्विन ने भी गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। स्पिनर ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच की सीरीज में 11 विकेट चटकाए और शतक भी लगाया। टेस्ट गेंदबाजों की सूची में अश्विन बुमराह से सिर्फ एक अंक पीछे हैं और उम्मीद है कि आने वाले महीनों में वह तेज गेंदबाज को कड़ी टक्कर देंगे।
बुमराह ने लिए हैं इस साल सबसे ज्यादा विकेट
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। बुमराह इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक बुमराह ने 14.42 की स्ट्राइक-रेट से 38 विकेट चटकाए हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

