नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक कोरतल्ला शिव की लेटेस्ट फिल्म देवरा पार्ट-1 इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। एक्शन और सस्पेंस के आधार पर जूनियर एनटीआर (JR NTR) की मूवी ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। कमाई के मामले में देवरा ने धूम मचा रखी है और 2 अक्टूबर की छुट्टी के दिन एक बार फिर से फिल्म के कलेक्शन में भारी इजाफा देखने को मिला है।
हॉलिडे पर देवरा का कमाल
ओपनिंग वीकेंड के बाद बेशक देवरा की कमाई का ग्राफ थोड़ा सा नीचे की तरफ गिरा था। लेकिन ये उम्मीद पूरी थी कि 2 अक्टूबर छुट्टी के दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिलेगा और फिलहाल वो होता हुआ भी नजर आ रहा है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट की अधार पर देवरा ने रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जो मंगलवार की कमाई से लगभग दोगुना है। गौर करने वाली बात ये है कि मूवी की ये कमाई सभी भाषाओं में है।
Trending
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में सजेगी ‘लोकतंत्र की चौपाल’, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

