नई दिल्ली। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘स्त्री 2’ रिलीज के पहले दिन से ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स की हरी झंडी तो मिली ही, साथ ही वर्ड ऑफ माउथ का भी पूरा फायदा मिला। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को रिलीज हुए 48 दिन बीत चुके हैं। जानते हैं कि इस मंगलवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया।
‘स्त्री 2’ फिल्म में चंदेरी के लोगों पर सरकटे का आतंक देखने को मिला है। तीसरे पार्ट में सरकटा कैसे मॉडर्न ख्यालों वाली लड़कियों को उठा कर ले जाता है, इस कॉमेडी के साथ फिल्म बनाई गई है। इसकी कहानी के साथ ही गाने भी पसंद किए गए हैं। खासकर तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) पर फिल्माया गया ‘आज की रात’ गाना। मैडॉक सुपरनेचुरल यूनिवर्स की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक गदर मचाने में कामयाब साबित हुई है।
‘स्त्री 2’ इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अपने सातवें हफ्ते में है। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। ‘स्त्री 2’ हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। वहीं, अगर फिल्म के मंगलवार के आंकड़े देखें, तो इस दिन मूवी ने 85 लाख तक की कमाई की है।
‘स्त्री 2’ फिल्म की यह कमाई सोमवार के कलेक्शन से ज्यादा है। सोमवार को फिल्म ने 60 लाख तक का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, यह 589.60 करोड़ रुपये हो गया है।
इन फिल्मों को दी है मात
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 फिल्म ने ‘एनिमल’, ‘पठान’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्मों को शिकस्त दी है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देख यह कहना गलत न होगा कि फिल्म को 600 करोड़ क्लब में शामिल में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

