खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटने के बाद काफी कुछ बदल गया है। और बदलाव संभव हुआ प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि और सकारात्मक विकास से। यह कहना है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कभी पत्थरबाजों का आतंक था, लेकिन आज तस्वीर अलग है। पत्थरबाजी बंद है, आतंक पर लगाम, जनता विकास के संग है। कश्मीर के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। इसका असर चुनाव परिमाण में दिखेगा। जम्मू-कश्मीर में कमल खिलेगा। सीएम विष्णु देव साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से आह्वान किया है कि एक पेड़ अपने मां के नाम लगाएं। देश के लोगों ने पीएम मोदी के आव्हान को शिरोधार्य किया है। पीएम मोदी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ में 4 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान के रूप में चल रहा है।
यह निश्चित रूप से पर्यावरण के क्षेत्र में एक क्रांति है। वहीं विभागीय समीक्षा बैठक को उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते सभी विभागों की समीक्षा कर रहा हूं। आधा दर्जन से ज्यादा विभागों की समीक्षा बैठक हो चुकी है। सबसे पहले एग्रीकल्चर, हेल्थ, PHE विभाग की समीक्षा की। राजस्व और खेल विभाग की भी बैठक लिया हूं। आने वाले समय में और भी विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। जरूरत पड़ने पर निर्देश दिए जाएंगे। जम्मू कश्मीर को लेकर सीएम साय ने कहा कि जब से पीएम मोदी आए हैं तब से जम्मू कश्मीर के हालात बदले हैं। वहां पर पंचायत चुनाव हुए हैं। विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। जिस तरह वहां पर पत्थरबाजी होती थी सब बंद हो गई हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही यह सब बदलाव हुए हैं। जम्मू कश्मीर के लोग भी विकास के मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

