खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना चिंतलनार से जिला बल, डीआरजी एवं 206 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम गड़गड़मेटा, मुकरम व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान ग्राम मुकरम छोटा नाला के पास 2 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा हाथ में जूट के बोरी तथा हाथ में कपड़ा से लिपड़ा हुआ लेकर सुरक्षा बलों की पार्टी को देखकर लुकते/छिपते हुए भागने लगे, जिन्हें सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम माड़वी भीमा एवं कवासी बंडी होना बताया गया। माड़वी भीमा के कब्जे में रखे जूट के बोरी की तलाशी लेने पर 1 नग पाईप बम वजनी लगभग 10 किग्रा. तथा कवासी बंडी के कब्जे में रखे साड़ी में लिपटा हुआ 1 नग भरमार बंदूक बरामद किया गया।
आरोपियों से बरामद पाईप बम, भरमार बंदूक के रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर नक्सल संगठन में मिलिशिया सदस्य का काम करना तथा मौका देखकर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रखना बताये। उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से दोनों के खिलाफ थाना चिंतलनार में अपराध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार कर आज शानिवार काे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया।
Trending
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

