खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव में अभियान में शामिल होंगे। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है।
पूरे देश भर में यह अभियान चल रहा है। निश्चित रूप से स्वच्छता में आज देश बहुत आगे गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि स्वच्छता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो पहल की, आज वह जन आंदोलन का रूप ले चुका है। हर एक व्यक्ति जन भागीदारी से स्वच्छता को लेकर जागरूक हुए हैं। पूरे देश भर में स्वच्छता को लेकर बड़ी जागरूकता आई है। स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर भारत सरकार के मंत्री सीआर पाटिल का छत्तीसगढ़ दौरा है।
वहीं नगरीय निकायों की बैठक को लेकर अरुण साव ने कहा कि सभी नगरी निकायों की बैठक 2 दिन में संपन्न हुई है। पहले दिन नगर निगम और नगर पालिका दूसरे दिन नगर पंचायत की बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर आगे नगरी निकाय में किस प्रकार से काम करना है, इसको लेकर विस्तार से चर्चा और बातचीत हुई है। काम गुणवत्ता युक्त हो, समयबद्ध हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

