खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के आमागुड़ा चौक के पास से दो दिन पहले गांजा तस्करी का एक आरोपी कैदी सूरज बतरा फरार हो गया था। घटना में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को आज शुक्रवार काे एसपी कोंडागांव ने निलंबित कर दिया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही धनोरा थाना प्रभारी राजकुमार शोरी को मामले की जांच कर सात दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। विदित हाे कि केशकाल थाना पुलिस ने 25 सितंबर को पिकअप वाहन में गांजा तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, 26 सितंबर की शाम जगदलपुर जेल दाखिल करने के दौरान आरोपी सूरज बतरा पुलिस को चकमा देकर बस से कूदकर फरार हो गया।
उल्लेखनिय है कि कोरापुट ओड़िसा निवासी युवक सूरज बतरा गांजा मामले में गिरफ्तार होने के बाद उसे गुरुवार की सुबह केशकाल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जगदलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने आदेश के बाद जवानों ने कैदी को यात्री बस में बैठाकर उसे जगदलपुर के सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के लिए आ रहे थे। कोंडागांव पुलिस जैसे ही आरोपी को लेकर आमागुड़ा चौक पहुंचे तो बस को ड्राइवर ने जैसे ही रोका, कैदी सूरज ने मौके को भांपते हुए जवानों को चखमा देते हुए बस से कूद कर फरार हो गया, जब तक जवान कुछ समझ पाते कैदी भागने में सफल हो गया। कैदी के भागने की बात सुनते ही चौक में खड़े अन्य लोग भी कैदी के पीछे भागे, लेकिन जब तक पुलिस बस्तर पुलिस की मदद ले पाते तब तक कैदी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।
कैदी भागने का यह दूसरा मामला सामने आया है, इससे पहले दंतेवाड़ा से बाइक चोर को लाते समय एक कैदी परपा थाना के पास जवानों की आंख में मिर्च डालकर फरार हो गया था, जिसमें एक आरोपी तो गिरफ्तार हो गया, लेकिन दूसरा आरोपी अब तक नहीं पकड़ाया है। इसी मामले के बाद एक बड़ी लापरवाही फिर देखने को मिली। जहां आमागुड़ा में एक गांजा मामले का आरोपी फरार हो गया।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

