खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रियासतकालीन 75 दिवसिय बस्तर दशहरा का पहला पूजा विधान 4 अगस्त काे पाट जात्र पूजा विधान के साथ शुरू हो चुका है। वहीं बस्तर दशहरा के दूसरे पूजा विधान डेरी गड़ाई 16 सितंबर काे पूरा हुआ, इसके साथ ही बस्तर दशहरा में चलने वाले 8 पहियाें वाले विशालकाय दुमंजिला रथ का निर्माण शुरू हाे चुका है। बस्तर दशहरा के तीसरे काछन गादी पूजा विधान 2 अक्टूबर को मनाए जाने को लेकर तैयारी की जा रही है । इस पूजा विधान को तीसरी बार पूरा करने के लिए 9 वर्ष की कन्या पीहू दास काछनगुड़ी पहुंच चुकी है, तथा इससे पूर्व रियासत कालीन परंपरा के अनुसार होने वाली पूजा काे पूरा करने की प्रक्रिया में शामिल हो रही है। गौरतलब है कि पथरागुड़ा जाने वाले मार्ग स्थित भंगाराम चौक के समीप स्थित काछनगुडी में काछनगादी पूजा विधान 2 अक्टूबर को शाम पांच बजे संपन्न होगा। यह रियसत कालीन बस्तर दशहरा का यह मुख्य पड़ाव है, जिसके तहत काछन देवी बेल के काटे की गद्दी में विराजमान हाेकर बस्तर दशहरा के निर्विघ्न संपन्नता के लिए बस्तर राज परिवार के सदस्याें काे अनुमति प्रदान करती है।
काछनगुड़ी के पुजारी गणेश दास ने बताया कि वे 1990 से काछन गादी पूजा विधान को पूरा करवा रहे हैं। इसके पहले उनके पिता और दादा इस विधान को पूरा करवाते रहे। उन्हाेने बताया कि लगभग 60 साल से पनका जाति की कन्या को इस विधान में शामिल किया जा रहा है। इससे पहले मृगान जाति की कन्या काछन गादी पूजा विधान पूरा करती थी।
काछन गुड़ी पहुंची पीहू ने बताया कि वह तीसरी बार काछन देवी बनेगी इसको लेकर वह बहुत खुश हैं। उसने बताया कि वह प्रतिदिन तुलसी मां की पूजा करती है, उसे पूजा करने में अच्छा लगता है। उन्हाेने बतय कि बेल के कांटे में लिटाने के बाद होने वाले विधान को पूरा करने में उसे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। उसने बताया कि वह 24 घंटे में केवल एक बार ही खाना खाती है, लेकिन इसका उसके स्वास्थ पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता है। उसने बताया कि वह इस साल विद्यां ज्योति स्कूल में तीसरी कक्षा में अध्यनरत है।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

