खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में दुकान के सामने भीख मांगने का नाटक कर रही चार महिलाओं के एक गिरोह ने शातिर अंदाज में दुकानदार के गले से सोने की चेन पार कर दी। दुकानदार को इसका पता बहुत देर बाद चला, तो उसने पुलिस में इसकी रिपोर्ट की।
इसके बाद पुलिस ने चारों महिलाओं की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सवा लाख रुपए मूल्य की चेन बरामद की गई। वारदात मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकैट पेंड्री में हुई।
बताया जाता है कि बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर में महिलाओं का एक गिरोह सक्रिय था और वे लोग भीख मांगने का झांसा देकर लोगों के गहने चोरी कर रहे थे। ऐसे ही एक दुकानदार के गले से सोने की चेन पार करने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नीरा सांवरा (35 वर्ष) सुमित्रा सांवरा (40 ) ललिता पति राम (35 साल) मानकी पति दउवा (32 ) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपियों को पकड़ने में सउनि अजय चौरसिया, सउनि मधुकर रात्रे, प्रधान आरक्षक अशोक कौशिक, राहुल यादव, भंवर लाल, पंकज निर्णेजक, महिला आरक्षक प्रतिमा का योगदान रहा।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

