खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे करीब 50 से 60 गार्ड को नौकरी से निकाल दिया गया है। नाैकरी से निकाले गये सभी गार्ड का आरोप है कि नई कंपनी बीआईएस ने इन्हें ड्यूटी पर आने से मना कर दिया है, इनकी जगह नए लोगों की भर्ती की जा रही है। निकाले गये सभी गार्ड का कहना है कि अब हम फिर से बेरोजगार हो गए हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से काम कर रहे थे, इसलिए पहली प्राथमिकता हमें मिलनी चाहिए। उन्हाेने कहा कि हमारे पास कौशल विकास का सर्टिफिकेट है, लेकिन ये लोग कह रहे हैं कि अब इसका कोई मोल नहीं है।
इस संबंध में बीअईएस कंपनी की सुपरवाइजर मीना तिवारी ने कहा कि हमने किसी को काम से नहीं निकाला है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ये सब काम पर रहेंगे तो इसका उन्होंने गोलमोल जवाब देते कहा कि थोड़ा बहुत बदलाव किया जाएगा। मीना ने कहा कि इससे पहले 11 महीने तक बालाजी कंपनी थी। जब वह कंपनी गई तो फिर से 5 महीने के लिए सीडीअेा कंपनी आई, तब 80 लोगों को उस समय निकाला गया था, जिसमें मैं भी हूं। हालांकि जब बीआइएस आई तो इस कंपनी ने सारे पुराने लोगों को रखने की बात कही है। उन्हाेने कहा कि पिछले 5 महीने के लिए भर्ती किए गए लोगों को नहीं रखा जाएगा, लेकिन हमारी कोशिश है कि नए लोगों को भी रोजगार दिया जाए।
नाैकरी से निकाले गये महेंद्र नाग ने बताया कि इससे पहले डिमरापाल मेडिकल कॉलेज साल 2021 में सीडीअेा कंपनी के तहत मुझे गार्ड की नौकरी पर रखा गया था। अब बताया जा रहा है कि यह कंपनी हट गई है। बीआईएस नाम की नई कंपनी आई है। उन्हाेने बताया कि आज सुबह हमें अस्पताल बुलाया गया। लेकिन नए भर्ती वालों को पहले बुलाया गया हम खड़े रहे। हमसे किसी ने बात तक नहीं की। कुछ देर बाद कहा गया कि इवनिंग शिफ्ट में आना, फिर कहा गया कि कल से नौकरी पर मत आना। काम से निकाल दिया गया है। घर में माता-पिता और एक छोटी बहन है। कमाने वाला सिर्फ मैं ही हूं। अब काम से निकाल दिया गया है तो परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। नाैकरी से निकाले गये रामेश्वरी नाग ने बताया कि 2022 से काम कर रही हूं, नई कंपनी आने के बाद सीधे काम से ही निकाल दिया गया है। जब बीआईएस कंपनी की सुपरवाइजर मीना तिवारी के पास गई तो उन्होंने कहा कि तुम लोग विधायक विनायक गोयल के पास भी गए थे। इसलिए अब नौकरी में नहीं रखेंगे, मत आना।
इस संबंध में बस्तर जिले के कलेक्टर हरीश एस.ने कहा कि मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है, आपके माध्यम से पता चल रहा है, मैं पता लगवाता हूं। इसकी जांच की जाएगी।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

