खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की उपस्थिति की आ-सूचना पर थाना भेज्जी से जिला बल, 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 207 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सली विरोधी अभियान हेतु ग्राम भण्डारपदर, नागाराम, चिन्तागुफा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम भण्डारपदर जंगल के पास थाना भेज्जी के अपराध क्रमांक 03/2024 धारा 147, 148, 149, 302, 396, 120 बी, भादवि. 25, आर्म्स एक्ट के फरार नक्सली आरोपी मुचाकी हुंगा पिता मुचाकी हिडमा (भण्डारपदर आरपीसी, पंचायत कमेटी सदस्य) निवासी पटेलपारा भण्डारपदर थाना भेज्जी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
उक्त फरार आरोपी द्वारा अपने अन्य नक्सली साथियों के साथ मिलकर पालामड़गु निवासी- पोड़ियाम जोगा को पुलिस मुखबीर का आरोप लगाकर उसकी हत्या करने की घटना में शामिल रहा। उक्त फरार नक्सली आरोपी की पता-तलाश पुलिस द्वारा विगत 6 माह से की जा रही थी। उक्त फरार नक्सली आरोपी को गिरफ्तार कर आज शाुक्रवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दखिल किया गया।
उपरोक्त घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना भेज्जी पुलिस, 207 कोबरा वाहिनी, 219 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही एवं 74 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा का याेगदान रहा।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

