खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में एक युवक ने लाठी से पीट-पीटकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। वहीं बालको रोड डेंगूनाला रेलवे पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर पुलिस की टीम पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।
आरोपी युवक रात में खेत में मछली पकड़ने का जाल बिछाता था और रात में मछली चोरी हो जाती थी। घात लगाए युवक ने आधी रात खेत से गुजर रहे बुजुर्ग की लाठी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। खेत के पास सुबह बुजुर्ग की लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी है। पुलिस गांव के संदेही युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

