नई दिल्ली। बीते 15 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने ऐतिहासिक कमाई का कीर्तिमान रचा है। दर्शकों के दिलों को आसानी से जीतने वाली इस मूवी को अब मेकर्स ने रेंट के आधार पर ओटीटी प्लेटफॉर्म (Stree 2 OTT Release) प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया है।
इसके बावजूद थिएटर्स में स्त्री 2 को देखने के लिए आने वाली ऑडियंस की संख्या में कोई कमी देखने को नहीं मिली है। जिसका अंदाजा आप फिल्म के 43वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आसानी से लगा सकते हैं।
43वें दिन इतनी रही स्त्री 2 की कमाई
रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक स्त्री 2 अपनी प्रभावशाली कमाई से हर किसी को हैरान किया है। हाल ही में 600 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस मूवी ने रिलीज के 43वें दिन भी बढ़िया कारोबार कर के दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार छठे गुरुवार इस फिल्म की कमाई करीब 1 करोड़ रही है, जो इतना समय बीतने के बाद भी असरदार साबित हो रही है।
स्त्री 2 लगातार करोड़ों में कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है, जिससे फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज की इनकम को मिला दिया जाए तो अब स्त्री 2 की टोटल कमाई 609 करोड़ के पार पहुंच गई है। मालूम हो कि अपनी शानदार कमाई से स्त्री 2 ने मेकर्स को मोटा मुनाफा कमा के दिया है।
दूसरी सबसे कामयाब फिल्म स्त्री 2
बॉलीवुड के इतिहास में सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड शाह रुख खान की जवान के नाम पर जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 643 करोड़ है। अब दूसरे नंबर पर मल्टी स्टारर स्त्री 2 का नाम आता है, जो 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने की वाली दूसरी हिंदी मूवी है। हालांकि, हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड स्त्री 2 के नाम दर्ज हो गया है।
Trending
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में सजेगी ‘लोकतंत्र की चौपाल’, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

