खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय कुल 3 नक्सलियों मुचाकी संतोष, रवा नंदा एवं दिरदो भीमा उर्फ महेश ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसाार आत्मसमर्पित नक्सली मुचाकी संतोष पिता मुचाकी हिड़मा (कन्हाईगुड़ा आरपीसी. डीएकेएमएस उपाध्यक्ष) निवासी ग्राम कन्हाईगुड़ा थाना कोंटा जिला सुकमा के द्वारा विरेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 217 वाहिनी सीआरपीएफ एवं निरीक्षक अभिलाष टण्डन, प्रभारी डीआरजी जिला सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
उक्त नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 217 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा के कार्मिकों क का योगदान रहा। आत्मसमर्पितनक्सली रवा नंदा पिता कोसा राम (सुरपनगुड़ा आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) निवासी ग्राम चिमलीपेंटा थाना चिंतलनार जिला सुकमा के द्वारा निरीक्षक अविलाष टण्डन, प्रभारी डीआरजी जिला सुकमा एवं निरीक्षक मुकेश यादव, प्रभारी सायबर सेल सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 201 कोबरा वाहिनी आसूचना शाखा के कर्मिकों का योगदान रहा।
आत्मसमर्पित नक्सली सदस्य दिरदो भीमा उर्फ महेश पिता गंगा (पालाचलमा आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी इत्तनपाड़ थाना किस्टाराम जिला सुकमा (छ0ग0) के द्वारा निरीक्षक अविलाष टण्डन, प्रभारी डीआरजी जिला सुकमा एवं निरीक्षक अनिल कुमार, 208 कोबरा वाहिनी के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 208 कोबरा वाहिनी आसूचना शाखा के कर्मिकों का योगदान रहा। उक्त तीनाें आत्मसमर्पित नक्सली नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बेनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

