खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गधरी पुलिया के पास एक घर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।
यह मामला जूट मिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में बल्लू तिवारी (60 वर्ष) की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर अधेड़ की हत्या कर दी। मोहल्ले वासियों के मुताबिक मृतक ब्याजी का कार्य करता था बहुत लोग उसके पास ब्याज में पैसा लेने आते थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संभवतः ब्याज में पैसा लेने आया कोई व्यक्ति ही मृतक के पास पहुंचा होगा। पैसे की लालच में उसकी नियत खराब हुई और उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया होगा। मृतक बल्लू तिवारी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी आरोपी अपने साथ ले गया, जिससे पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। मृतक की चार बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और वे घर से बाहर रहती हैं, जबकि बल्लू तिवारी अकेले ही घर में रहता था। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

