खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज गुरूवार काे पखांजूर सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना, साथ ही उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नवनिर्मित ब्लड बैंक भवन का भी दौरा किया और इसके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ब्लड बैंक की सुविधाओं को जल्द से जल्द सुचारू रूप से चालू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था की भी सराहना की, लेकिन यह भी निर्देश दिया कि इसे साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए निरंतर ध्यान रखा जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
इसके साथ ही कलेक्टर क्षीरसागर ने पखांजूर में गाइनोलॉजी (स्त्री रोग) और सोनोग्राफी सेवाओं की व्यवस्था को लेकर भी आश्वासन दिया, ताकि स्थानीय निवासियों को इन सुविधाओं के लिए दूर न जाना पड़े। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न हो और मरीजों को हर संभव मदद तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

