खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान अन्तर्गत नक्सलियों केे पीएलजीए बटालियन के शहरी सप्लाई नेटवर्क की हूमन इंट एवं टेक्निकल इंट मिलने पर सुकमा से जिलाबल की पार्टी देवी चौंक पटनमपारा सुकमा की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान सूचना स्थल की मकान को घेराबंदी कर 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 1 मंतोष मण्डल पिता आनन्द मण्डल निवासी बंगालीपारा चिन्तलनार थाना चिन्तलनार हाल देवी चौक पटनमपारा सुकमा एवं एस. नार्गाजून पिता एस. सुन्दर राव उ निवासी ग्राम मेंडामेटा राजमहेन्द्री जिला तुर्प गोदावरी आन्ध्रप्रदेश हाल मुकाम मिनी स्टेडियम के पीछे पटनमपारा सुकमा का होना बताया गया। दाेनाें संदिग्धों के कब्जे से पृथक-पृथक 2 किग्रा. यूरिया पाउडर, 2 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट, 3 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पाउडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 2 पैकेट, 1 नग टिफिन बम, 2 नग तार युक्त डेटोनेटर एवं 3 नग नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु दिये है। एवं 2 नग रियल मी कम्पनी का मोबाईल मय सिम एवं 3 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट 2 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पाउडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 3 पैकेट, 1 नग टिफिन बम, 8 नग तार युक्त डेटोनेटर एवं 3 नग नक्सल साहित्य 1 नग प्रिटिंग मेक टेक, 1 नग HP कम्पनी का लेपटॉप, 3 नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु दिये है, एवं एक नग नियल नॉट कंपनी का मोबाईल मय सिम, 1 नग विवो कंपनी का मोबाईल मय सिम बरामद किया गया।
उपरोक्त विस्फोटक सामाग्री रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा वर्ष 2020 से पीएलजीए बटालियन नक्सलियों के लिए खाद्य सामाग्री, गन पाउडर, केमिकल, डेटोनेटर, वाकी-टाकी, विस्फोटक सामाग्री इत्यादि सप्लाई करना एवं उक्त सामाग्रियों को नक्सलियों को देने के लिए रखना बताये। उक्त कृत विधि विरूद्ध पाये जाने से थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 92/2024 धारा 04, 05 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को आज गुरूवार काे गिरफ्तार कर कायर्वाही उपरांम न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

