खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले से गौमांस की तस्करी का मामला सामने आया है। इसका पर्दाफाश खुद केरसई गांव के ग्रामीणों ने किया है। ग्रामीणों ने बाइक पर गौमांस की तस्करी कर रहे दो युवकों को पकड़ा और जमकर उनकी पिटाई की। उसके बाद तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, केरसई गांव के लोगों काे सूचना मिली की एक बाइक में दाे युवक ओडिशा से गौमांस लेकर छत्तीसगढ़ के सिमावर्ती क्षेत्र केरसई गांव के तरफ जा रहे हैं। तभी ग्रामीणाें ने दोनों बाइक सवार युवकाें का पीछा किया और कई किलाेमिटर तक पिछा करने के बाद युवकाें काे पकड़ा। वहीं युवकाें के पास से एक बाेरी में भरा गाैमांस मिला जिसके बाद ग्रामीणाें ने दाेनाें युवकाें की पिटई भी कर दी। तस्करों की जमकर पिटाई के बाद ग्रामीणाें ने दोनों को तपकरा पुलिस काे साैंप दिया।
पकड़े गए तस्करों की पहचान सद्दाम खान और तौफीक के रूप में हुई है, दोनों ओडिशा के निवासी हैं। वे एक टीवीएस अपाचे बाइक पर सवार होकर जशपुर जिले की ओर जा रहे थे, जिसमें 1 क्विंटल से अधिक गौमांस था।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

