खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने 21 लाख की चोरी का पर्दाफाश किया है। चोरी की वारदात को अंतरराज्यीय चोर गिरोह ने अंजाम दिया था। पुलिस गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। मामला स्मृति नगर चौकी के स्मृति नगर का है। भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि थाना सुपेला के स्मृति नगर निवासी विवानव यादव (45र्ष) ने 3 अगस्त को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे के बीच उसके मकान नंबर सी 204, 205 सड़क 19 स्मृतिनगर में चोरी हुई है। इस दौरान किसी चोर ने सूने घर का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़ा। घर के अंदर से सोने, चांदी, हीरे के आभूषण, तिजोरी, लॉकर की चाबियां और 43 हजार रुपए कैश समेत करीब 21 लाख रुपए का माल चोरी कर लिया। इतनी बड़ी चोरी को पकड़ना पुलिस के लिए चैलेंज था।
एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इसके लिए एसीसीयू और सुपेला और स्मृति नगर पुलिस की टीम बनाई। एएसपी सुखनंदन राठौर और भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में टीम ने पतासाजी की। इस दौरान पुलिस को एक आरोपी का बैंक खाता मिला। खाते से लिंक मोबाइल नंबर को निकालकर जब उसका लोकेशन लिया गया। उसका लोकेशन बाफना टोल प्लाजा के पास वाईपास रोड दुर्ग आया। पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर उसकी घेराबंदी की। वहां से एक आदमी संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम फैजान मलिक बताया। उसने बताया कि वो पूर्व में गिरफ्तार आरोपी दिलशेर अली और अरमान मलिक, फहीम उर्फ फइम, फइम की खाला रुकसाना का साथी है। उन लोगों ने योजना बनाकर स्मृति नगर के मकान में चोरी की है। पुलिस ने आरोपी फैजान मलिक के कब्जे से घटना में उपयोग XUV कार, 3 मोबाईल और मोबाइल की रसीद को जब्त किया है। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

