खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान को बड़ी सफलता मिली है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने कमल विहार सेक्टर 04 चौक ऑक्सिजोन के पास से एम.डी.एम.ए. ड्रग्स रैकेट के आरोपी शुभम सोनी, अभिषेक साहू एवं सोनू अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 पैकेट चरस, 98 नग एम.डी.एम.ए टैबलेट, 01 नग पिस्टल मय मैगजीन, 02 नग स्मार्ट मोबाईल फोन, 01 नग इलेक्ट्रोनिक तौल मशीन, 100 नग खाली कैप्सूल एवं 100 नग प्लास्टिक का कैप्सूल कवर एवं नगदी रकम जब्त किया है।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जब्त कर टिकरापारा थाना में अपराध क्रमांक 735/24 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में लगातार बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेजेस की पतासाजी करने के साथ-साथ गिरफ्तार आरोपियों से भी एम.डी.एम.ए. ड्रग्स सप्लाय चैन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही थी। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी अभिषेक साहू द्वारा बताया गया कि आर्यन ठाकरे नामक व्यक्ति द्वारा उसे हिमांचल प्रदेश से लाकर माल सप्लाई किया जाता था।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी आर्यन ठाकरे की लगातार पतासाजी करते हुए उसे थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नरईया तालाब पास एम.डी.एम.ए. ड्रग्स (कोकीन) के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा एम.डी.एम.ए ड्रग्स को हिमांचल प्रदेश से लाना बताया गया है। जिस पर आरोपी आर्यन ठाकरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 65 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स जिसका खुदरा मुल्य कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये तथा घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 735/24 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी- आर्यन ठाकरे पिता महेन्द्र ठाकरे उम्र 20 साल निवासी विकास विहार कॉलोनी थाना डी.डी.नगर रायपुर।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

