खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब और बेघर परिवारों को सिर पर छत मिल रही है। ऐसे लोगों का सपना साकार हो रहा है जो पक्के घर की सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे। जिला मुख्यालय कांकेर से लगे ग्राम दसपुर के द्वारिका रजक इन्हीं में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने परिवार के लिए एक नए मकान का सपना साकार किया है। वे ग्राम सरंगपाल में कपड़ा प्रेस की दुकान चलाते हैं। उसकी पत्नी रोजी-मजदूरी करती है और बेटा राज मिस्त्री का काम करते हुए अपने परिवार के साथ अब पक्के मकान में निवास कर रहा है।
द्वारिका रजक पुराने दिनों को याद कर बताते हैं कि पहले वे कच्चे मकान में रहते थे। बारिश के दिनों में अक्सर पानी टपकने और जमीन में सीलन आने के साथ जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता था। प्रधानमंत्री आवास योजना से राशि मिलने से अब अपने लिए एक नया, पक्का और सुरक्षित मकान बना लिया है। इस नए मकान में उसका परिवार हंसी-खुशी जीवन बिता रहा है। रजक ने अपने नए आशियाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उसका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उसे न केवल मकान मिला, बल्कि परिवार की खुशियां भी बढ़ी है। यह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान है, जो उन्हें पक्का छत और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दे रही है।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

