नई दिल्ली। इस साल कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जिनकी दमदार कहानी का नशा लोगों के सिर लंबे समय तक चढ़कर रहा। इसका ताजा उदाहरण फिल्म ‘स्त्री 2’ है, जो 41 दिन बीतने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुई है। 2024 का फर्स्ट हाफ जहां धुआंधार कमाई से बना रहा, वहीं इस साल के आखिरी कुछ महीनों में भी मजेदार कंटेंट वाली फिल्में रिलीज के लिए बेकरार हैं।
अब से कुछ ही दिनों में कोरटाला शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘देवरा’ रिलीज होगी। इस मूवी का सोशल मीडिया पर काफी बज है। देवरा के आने तक ही स्त्री 2 के पास उसका जादू चला पाने का समय है। वहीं, कुछ दिन पहले ही विदेश में देवरा फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी थी और अब इंडिया में भी मूवी की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। ‘देवरा’ ने पहले दिन के लिए कितनी कमाई कर ली, इसके लिए पढ़िये ये रिपोर्ट।
जूनियर एनटीआर 2022 में आई ‘आरआरआर’ की रिलीज के दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहे हैं। वहीं, ‘अरविंदा समेथा’ की रिलीज के छह साल बाद ‘देवरा’ उनकी पहली सोलो लीड वाली पहली फिल्म है। ‘आरआरआर’ की सक्सेस के बाद जूनियर एनटीआर की सफलता चरम पर है। इसका असर देवरा फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन में भी देखने को मिला है।
एडवांस बुकिंग में जमाया रंग
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार तक फिल्म ने दुनियाभर में 30 करोड़ से अधिक का कलेक्शन प्री सेल्स में कर लिया। वहीं घरेलू आंकड़ों की बात करें, तो इस खबर को लिखे जाने तक, पूरे इंडिया में फिल्म के 4,69,508 टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इस लिहाज से फिल्म ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग में 11.66 करोड़ तक की कमाई कर डाली है। जाहिर तौर पर, देवरा की यह एडवांस बुकिंग इसके ‘स्त्राी 2’ के कलेक्शन के लिए एक खतरा साबित हो रही है, जो 41 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुई है।
दो पार्ट्स में होगी रिलीज
देवरा फिल्म का पहला पार्ट 27 सितंबर को रिलीज हो रहा है। वहीं, दूसरे पार्ट की अगले साल तक रिलीज होने की चर्चा है।
Trending
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में सजेगी ‘लोकतंत्र की चौपाल’, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

