खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बीजापुर सीमा पर स्थित कौशलनार गांव में इसाई धर्मांतरित के शव को दफनाने काे लेकर बवाल मच गया, ग्रामीणाें ने गांव में शव दफनाने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। 23 अगस्त को घटी घटना के विरोध में धर्म विशेष के लोगों ने आज मंगलवार को दंतेवाड़ा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए धर्म विशेष के लोग पुलिस को ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन देने के बाद धर्म विशेष के लोगों ने पुलिस से मामले के जांच की मांग की है। पुलिस ने उनके ज्ञापन को लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। डीएसपी उन्नति ठाकुर ने बताया कि कौशलनार में विवाद की बात सामने आई थी, लोग आज शिकायत लेकर आए थे, हमने उनका ज्ञापन ले लिया है. जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी
ज्ञापन देने आए पीड़ित युवक का कहना है कि 23 अगस्त के दिन एक शख्स की मौत हो गई, हम लोग बरसों से जहां अपने लोगों को दफनाते आ रहे हैं । वहां पर शव को दफनाने गए, हमें वहां पर शव को दफनाने के रोक दिया गया। हमसे कहा गया कि थोड़ी देर रुक जाएं अभी एक कागज आने वाला है, उसके बाद ही आप शव को दफनाना। बाद में गांव के बाहर से कुछ लोग आए और हमारे साथ मारपीट की। हम चाहते हैं कि हमें न्याय मिले। घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि 23 अगस्त को कौशलनार गांव में शव को दफनाने के दौरान विवाद हुआ था। उस मुद्दे को लेकर लोग उनके पास ज्ञापन देने आए हैं। आरोप है कि शव को दफनाने के दौरान विवाद की स्थिति खड़ी हो गई थी, धर्म विशेष से जुड़े लोगों का आरोप था कि उनके साथ मारपीट की गई है।. पुलिस ने ज्ञापन सौंपने आए लोगों को भरोसा दिया है कि उनकी शिकायत पर वो नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष राजाराम तोड़ेम ने कहा कि संविधान के तहत जो अधिकार हमें मिले हैं उसका पालन होना चाहिए। उन्हाेने धर्म विशाेष के प्रदर्शन पर अपील की है कि धर्मांतरित लोग अपने मूल धर्म में लौट आएं।
Trending
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय

