खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। दिनांक 22.09.2024 को प्रार्थी ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रोहित चंद्रवंशी के द्वारा सोशल साईड के माध्यम से साहू समाज एवं जनप्रतिनिधी के विरूद्ध अश्लील एवं अपमानीत शब्दो का उपयोग करने की रिपोर्ट पर थाना साजा में अपराध सदर धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा एवं थाना स्टॉफ को आरोपी की पतातलाश कर उनके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
प्रकरण में विवेचना आरोपी पतातलाश के दौरान *आरोपी रोहित कुमार चंद्रवंशी पिता आयोध्या प्रसाद चंद्रवंशी उम्र 44 साल साकिन सिल्हाटी चौकी पोंडी, थाना बोडला जिला कबीरधाम* के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 23.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, आरक्षक पीयुष सिंह, रामानुज जायसवाल, दीनदयाल डेहरिया एवं अन्य स्टाफ की अहम भुमिका रही।
Trending
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय

