खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जहां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर लोगों से पैसे की मांग की जा रही है। यह धोखाधड़ी व्हाट्सएप के माध्यम से की जा रही है, जिसमें अपराधी कलेक्टर के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। कलेक्टर ने जिले की जनता से अपील की है कि वे इस तरह की धोखाधड़ी से सतर्क रहें और किसी भी अनजान नंबर, जैसे 70114- 93190 से आए संदेशों पर भरोसा न करें।
उन्होंने साफ किया है कि कलेक्टर कार्यालय द्वारा किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता या धनराशि मांगने के लिए कोई संदेश नहीं भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को इस प्रकार के फर्जी संदेश मिलते हैं, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस साइबर अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सतर्कता ही सुरक्षा है, का संदेश देते हुए कलेक्टर ने जिले के नागरिकों को जागरूक रहने की सलाह दी है, ताकि साइबर अपराधियों के मंसूबों को विफल किया जा सके।
Trending
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल

