नई दिल्ली। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी ‘स्त्री 2’ कमाई के मामले में रुकने का नाम नहीं ले रही। जब से फिल्म रिलीज हुई है, तब से लेकर अब तक यह मूवी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी धाक जमाती नजर आ रही है।
‘स्त्री 2’ को रिलीज हुए 40 दिन बीत चुके हैं। लेकिन कमाई के मामले में ये मूवी अब भी अच्छा कलेक्शन ही कर रही है। इस बीच कमाई में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन गिरते-उठते भी फिल्म किसी न किसी मूवी का रिकॉर्ड तोड़ ही रही है। स्त्री 2 फिल्म ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है, वहीं, दुनियाभर में मूवी 800 करोड़ के पार जा चुकी है। ‘स्त्री 2’ के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लिए पढ़िये ये रिपोर्ट।
दुनियाभर में कर डाली इतनी कमाई
सरकटे के आतंक को दिखाती इस फिल्म ने दुनियाभर में 847.66 करोड़ का बिजनेस कर डाला है । यह बॉलीवुड हंगामा द्वारा दिए गए आंकड़े हैं। वहीं, इस मुकाम तक पहुंचने के बाद फिल्म बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा फिल्मों से ही पीछे है। इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘एनिमल’ भी शामिल है।
इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने की है तैयारी
फिल्म आंकड़े (करोड़ में)
एनिमल 917.82
बजरंगी भाईजान 918.18
पठान 1050.3
जवान 1148.32
दंगल 1968.03
स्त्री 2 847.66
‘स्त्री 2’ की स्टार कास्ट
स्त्री 2 की स्टार कास्ट की बात करें, तो फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य किरदार में हैं।
Trending
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में सजेगी ‘लोकतंत्र की चौपाल’, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

