खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 सितम्बर को बस्तर जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील बस्तर, बकावंड, लोहण्डीगुडा, भानपुरी, नानगुर तौकापाल, बास्तानार, करपावंड के 114 परीक्षा केन्द्रों में छात्रावास अधीक्षक (श्रेणी-द) की भर्ती परीक्षा आयोजित किया जाएगा। जिसमें बस्तर जिले से 27,848 परीक्षार्थी शामिल होगें। व्यापम द्वारा प्रवेश पत्र वेबसाईट में अपलोड कर दिये गये है, परीक्षार्थी व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाईट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। छात्रावास अधीक्षक (श्रेणी-द) भर्ती की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2:15 बजे तक सम्पन्न होगी। परीक्षार्थी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में 1 घंटे पूर्व पहुंच कर सूचना पटल पर रोल नंबर की जाँच कर परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पूर्व प्रदेश प्राप्त कर सकेंगें एवं परीक्षा प्रारंभ होने के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।
मूल परिचय पत्र एवं प्रवेश पत्र लाना अनिवार्यः सभी परीक्षार्थी अपना फोटो युक्त मूल पहचान पत्र जैसे-आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, मतदाता पहचान पत्र, विद्यायल के फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची, बोर्ड परीक्षा के लिए जारी फोटोयुक्त प्रवेश पत्र आदि लेकर आना अनिवार्य होगा। ध्यान रखें फोटाकॉपी या मोबाईल में परिचय पत्र मान्य नहीं किये जायेगें। परीक्षा दिवस को परीक्षा केन्द्र पर उपरोक्त मूल पहचान पत्र में से कोई एक पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जावेगा। सभी परीक्षार्थी को अपने साथ व्यापम द्वारा जारी प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना आवश्यक होगा। ध्यान रखें इसमें से व्यापम की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा करनी होगी। परीक्षार्थी अपने साथ ओएमआर शीट लिखने के लिए नीले एवं काले रंग का बॉल पेन लेकर उपस्थित होना है। परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार के मोबाईल फोन, इलेक्ट्रानिक घड़ी, कैलक्यूलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री लाना सख्त प्रतिबंधित है।
हेल्प लाईन नंबर- छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा में बस्तर जिले से 27,848 परीक्षार्थी 114 केन्द्रों में शामिल हो रहे है और परीक्षा केन्द्र दूरस्थ क्षेत्र में स्थापित है। अतः परीक्षार्थीयों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने एवं केन्द्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी मायानन्द चन्द्रा (8319222059) सहायक नोडल अधिकारी ब्रजभूषण देवांगन (9399111807), समन्वयक अनिल श्रीवास्तव (9827491253), सहायक समन्वयक अजय सिंह ठाकुर, (7000974126), लिपिक सम्पत बघेल (6268660403) से सम्पर्क किया जा सकता है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर मायानन्द चन्द्रा को नोडल अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख ब्रजभूषण देवागंन को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च

