खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले में भारी बारिश के चलते जिला अस्पताल में पानी घुस गया है। अस्पताल के माइनर ओटी, ओपीडी, जनरल वार्ड, महिला वार्ड और ऑपरेशन थियेटर में 3 फीट तक पानी बह रहा है। अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी में भी पानी बह रहा है।
दरअसल, वार्डों में पानी पहुंचाने के कारण मरीजों को डर सताने लगा है कि, कहीं नाले से होकर आने वाले बरसाती पानी में जहरीले सांप-बिच्छू न आ जाए। प्रशासन की तरफ से करोड़ों की लागत से निर्माण कार्य कराए जाने के बावजूद जलनिकासी व्यवस्था को सुधारने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लगभग हर बार बारिश के समय अस्पताल परिसर में पानी घुस जाता है। ड्रेनेज सिस्टम जाम होने के कारण हमेशा यह स्थिति उत्पन्न होती है। अस्पताल परिसर में पानी घुसने के कारण नीचे रखे दवाइयां सहित अन्य सामानों को नुकसान पहुंचा है। जिला चिकित्सालय तक पहुंचाने के लिए सड़क पर 3 से 4 फीट पानी भरा हुआ है। पार्किंग में रखे बाइक भी पानी में डूब गए हैं। यदि समय रहते प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाया, तो भारी नुकसान हो सकता है।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च

