खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। इसका क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर सहित दुर्ग संभागों के जिले में रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार एक गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना है। इसके असर से 24 घंटे मानसून सक्रिय रहेगा।
बुधवार से फिर वर्षा की गतिविधियों में गिरावट हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। तीन स्थानों पर अतिभारी, 13 स्थानों पर बहुत भारी व 19 स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा वर्षा बीजापुर के भैरमगढ़ में 210 मिलीमीटर दर्ज की गई।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च

