खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। टाटीबंध स्थित एम्स कैम्पस की चारदीवारी के पास झाड़ियों के पीछे एक अधेड़ मरीज की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। रीवा मप्र निवासी महेन्द्र कुमार उपाध्याय नामक यह मरीज 3 दिनों पहले एम्स के ही आपात चिकित्सा कक्ष से इलाज के दौरान गायब हुआ था। पुलिस का कहना है कि दिमाग में किसी तकलीफ के कारण मरीज को उनके दो बेटे यहां इलाज के लिए लेकर आए थे। 6 सितंबर को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।
उसके बाद जनरेटर लगाने चारदीवारी के पास बनाए गए एक शेड के पिछले हिस्से की टिन की झोपड़ी में उसकी लाश फांसी पर लटकी मिली। शेड के पीछे और आसपास झाड़ियां होने के कारण यह झोपड़ी दूर से नजर नहीं आती। आमानाका थाना पुलिस के मुताबिक एम्स के बाहर रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। 5-6 सितंबर की दरम्यानी रात को 12 घंटे के रिकॉर्ड चेक किए गए। मरीज अस्पताल कैम्पस से निकलते नहीं दिखा। इसी आधार पर एम्स के कैम्पस के भीतर ही जांच करवाई गई। तब मृतक का शव मिला। हालांकि अब पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च

