खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर से हत्या का मामला सामने आया है, जहां 60 वर्षीय किसान साकेत बिहारी कौशिक की धारदार हथियार से वारकर निर्मम हत्या कर दी गई। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर करीब 4 बजे डाक बंगला मेन रोड पर उनकी खून से सनी लाश को ग्रामीणों ने सड़क पर पड़े हुए देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची कोनी पुलिस ने पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक साकेत बिहारी की गर्दन और कंधे के पीछे घाव के गहरे निशान मिले है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी धारदार हथियार से उनपर वार किया गया है।
मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जताया है, क्योंकि उसका मृतक साकेत बिहारी कौशिक से जमीन को लेकर विवाद था। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च

