खबर वर्ल्ड न्यूज़ – मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों और सुरक्षाबलों के दबाओं से नक्सलियों की कमर टूटने लगी है। बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। इससे नक्सली बौखला गए हैं। इस बीच मोहला जिले के औंधी एलओएस के एससीएम को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर करने से पहले मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 6 सितंबर को कांकेर बस्तर और नारायणपुर के बॉर्डर गांव मलमेटा क्षेत्र में नक्सलियों ने मोहला औंधी एलओएस के एससीएम राजू उर्फ विजजा को पुलिस बल के सामने सरेंडर करने से पहले पकड़कर जन अदालत में मौत के घाट उतार दिया है। अपने साथी नक्सली की हत्या की जिम्मेदारी पर्चा फेंककर आरकेबी डिवीजन कमेटी ने ली है।

