नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ की ऐसी आंधी आई कि इसके साथ रिलीज हुई फिल्मों का एक ही बार में बंटाधार हो गया। ‘स्त्री 2’ को रिलीज एक महीने का समय बीतने वाला है और इस दौरान भी मूवी का क्रेज लोगों के बीच कम नहीं हुआ है। लेकिन अब लगता है कि ‘स्त्री 2’ फिल्म को टक्कर देने के लिए विजय थलापति ने कमर कस ली है।
15 अगस्त को स्त्री 2 फिल्म के साथ ही साउथ साइड से भी कुछ फिल्में रिलीज हुई थीं। इनमें चियान विक्रम की ‘तंगलान’ के साथ ही संजय दत्त (Sanjay Dutt) की ‘डबल आईस्मार्ट’ भी शामिल थी। इसके अलावा कुछ साउथ की कुछ अन्य फिल्मों ने भी सिनेमाघरों में एंट्री ली, लेकिन ‘स्त्री 2’ ने अपनी आंधी में सबको रौंद दिया। लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब मायूसी के बादल छंटने वाले हैं।
दरअसल, थलापति विजय की फिल्म G.O.A.T (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) रिलीज होने वाली है। थिएटर्स में लगने से पहले ही ये मूवी एडवांस बुकिंग में कमाल का कलेक्शन कर रही है, जिसे देखते हुए अंदाजा लगाया गया है कि फिल्म ‘स्त्री 2’ का बंटाधार करने वाली है। वेंकट प्रभु के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एडवांस बुकिंग में आसमान छू रही है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘गोट’ फिल्म के इस खबर को लिखे जाने तक एक लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। इस लिहाज से फिल्म का कलेक्शन 20.87 करोड़ हो गया। फिल्म ने तमिल IMAX वर्जन के लिए 26.94 लाख टिकट्स बेच कर कमाए हैं।
50 करोड़ के पार हुआ ये आंकड़ा
‘गोट’ फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 50 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर थलापति विजय की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ‘लियो’ से इसका कम्पैरिजन करें, तो यह कमाई उससे थोड़ी कम है। हालांकि, एडवांस बुकिंग में इसका क्रेज देख लगता है कि स्त्री 2 के रिकॉर्ड तक पहुंचने में इसे ज्यादा समय नहीं लगेगा, जो कि तीन हफ्तों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है।
हिंदी में नहीं होगी रिलीज
‘गोट’ फिल्म दुनियाभर में 5 सितंबर को रिलीज हो रही है। ऐसी चर्चा है कि नेशनल चेन्स की पॉलिसी में बदलाव के कारण ये फिल्म फिलहाल हिंदी भाषा में नहीं रिलीज की जाएगी।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

