नई दिल्ली। पुष्पा- द राइज’ की धमाकेदार सक्सेस के बाद दर्शक फिल्म के सीक्वल का पलकें बिछाकर इंतजारप कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ इसी साल पर्दे पर दस्तक देने वाली है। ‘पुष्पा 2’ इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन रिलीज से कई महीने पहले ही फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक गए हैं और ‘पुष्पा 2’ ने इस डील के साथ अपना आधा बजट निकाल लिया है।
‘पुष्पा 2’ के ओटीटी राइट्स डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। फिल्म के मेकर्स और नेटफ्लिक्स के बीच करोड़ों की डील हुई है। आकाशवाणी की मानें तो नेटफ्लिक्स ने अल्लू अर्जुन स्टारर इस मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्म के लिए मेकर्स को 270 करोड़ रुपए चुकाए हैं। इस तरह ‘पुष्पा 2’ डिजिटल राइट्स के मामले में सबसे ज्यादा महंगी भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
फिल्म ने निकाला आधा बजट
‘पुष्पा 2’ ने 270 करोड़ में ओटीटी राइट्स बेचकर अपना आधा से ज्यादा बजट निकाल लिया है। दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपए है।
ओटीटी पर बिकने वाली चौथी सबसे महंगी फिल्म बनी
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ओटीटी पर बेची जाने वाली चौथी सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले तीसरे नंबर पर ‘केजीएफ चैप्टर- 2’ है जिसके राइट्स प्राइम वीडियो ने 320 करोड़ रुपए में खरीदे थे। दूसरे नंबर पर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ है। प्रभास की फिल्म को दो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्स (175 करोड़) और प्राइम वीडियो (200 करोड़) ने मिलकर 375 करोड़ रुपए में खरीदे थे। वहीं पहले नंबर पर ‘आरआरआर’ है जिसके राइट्स नेटफ्लिक्स, जी5 और हॉटस्टार ने 385 करोड़ रुपए में खरीदे थे।
‘पुष्पा 2’ के दो गाने हुए रिलीज
सुकुमार के डायरेक्शन में बनी ‘पुष्पा 2’ पहले 15 अगस्त को ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। हालांकि बाद में फिल्म की रिलीज डेट टल गई। फिल्म का टाइटल सॉन्ग और ‘अंगारो’ रिलीज हो चुका है जो दर्शकों को काफी पसंद आया। अब दर्शक फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

