खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आज शानिवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हाे गया है, देर शाम तक परिणाम घाेषित हाे जायेगे। इस पद के लिए व्यापारी एकता पैनल के विमल बोथरा और निर्दलीय उम्मीदवार अशोक लुंकड़ के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है।
बस्तर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के चुनाव में 6 जिलों के 2117 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। बस्तर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स भवन में अज दिन भर गहमा-गहमी रही मतदाता लंबी लाईन लगाकर मतदान करते रहे, दाेपहर तीन बजे तक 1402 मतदाता मतदान कर चुुके थे, 90 प्रतिशत मतदान का अनुमान है। वहीं अध्यक्ष पद के लिए श्याम सोमानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कमल सेठी, बाहरी क्षेत्र से मो. इरशाद, सुरेंद्र चांडक, महामंत्री पद के लिए नवरतन जटोला, कोषाध्यक्ष के लिए श्रीधर मद्दी और मंत्री पद के लिए गजेंद्र चांडक, दीपक भानुशाली, राजकिशोर राठी और जवरीलाल चौरड़िया निर्विरोध चुने गए हैं, ये सभी एकता पैनल के हैं।
मुख्य निर्वाचन अधािकारी वरिष्ठ अधिवक्त संताेष मिश्रा ने बतया कि शाम 4 बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू होगी। जिसके बाद जीते हुए प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। वहीं अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों की अधिकरिक घोषणा भी आज मतदान के बाद की जाएगी।
Trending
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

